MNV News

Latest Breaking News

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सदर अस्पताल के पास नाला निर्माण को लेकर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

भागलपुर,स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरी इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर लगातार नगर निगम और प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत शहरी इलाके में लगातार बुलडोजर से अतिक्रमण की गई जगहों को मुक्त कराया जा रहा है। इसी बाबत आज भागलपुर के सदर अस्पताल के पास स्मार्ट सिटी के तहत नाला निर्माण करने में अतिक्रमणकारियों के चलते दोनों तरफ खाली जगहों को अतिक्रमण कर दुकान लगा लिया गया है

उसे हटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, भागलपुर एसडीओ खुद अपने नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों को 2 घंटे का मोहलत देते हुए कहा जल्द से जल्द यहां से दुकानें हटाए तब जाकर दुकानदार अपने दुकानों को वहां से हटाया और फिर स्मार्ट सिटी के तहत नाला कार्य का कार्य प्रारंभ हुआ वहीं एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया की फुटकर दुकानदार को वेंडिंग जोन के तहत जो जगा दिया जाता है

उसके अलावा जगह ले लेने से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आए दिन जाम की समस्याएं रहती हैं अगर वह सीमित जगह पर दुकानें लगा है तो कोई परेशानी नहीं होगी अभी नाला निर्माण होना है इसके लिए इन लोगों को हटाया जा रहा है

यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

बाईट:- धनंजय कुमार एसडीओ भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

 

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सदर अस्पताल के पास नाला निर्माण को लेकर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

स्मार्ट सिटी योजना के तहत सदर अस्पताल के पास नाला निर्माण को लेकर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें