MNV News

Latest Breaking News

जुआ खेलने का विरोध किया तो अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में जुआ खेलने का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले का है। जहां पर जुआ खेलने से मना किया तो अपराधियों ने गोली चला दी।

अपराधियों ने तीन राउंड गोली फायरिंग की जिसमें एक गोली युवक के पेट के समीप लगा है। स्थानीय लोगों के मदद से घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरारी थाना मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक के पुत्री ने बताया कि जुआरियों को जुआ खेलने से मना करने पर जुआरियों ने पिता को गोली मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक जुआरियों ने घायल सबसे कुछ रुपए मांगे थे नहीं देने पर गोली मार दी।

बाईट:-अंजली कुमारी, घायल के बेटी

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जुआ खेलने का विरोध किया तो अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली  FACEBOOK

जुआ खेलने का विरोध किया तो अपराधियों ने सरेआम युवक को मारी गोली YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें