MNV News

Latest Breaking News

लड़का बदलकर शादी कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दोनों पक्षों में 7 लोग बुरी तरह घायल

लड़का बदलकर शादी कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दोनों पक्षों में 7 लोग बुरी तरह घायल

एंकर- भागलपुर,नवगछिया रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में एक लड़की की शादी कराने को लेकर बीती रात 23 नवंबर हूं गाड़ी दो सोमवार को हुए दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और दो युवकों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है. जबकि घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है. राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली है. घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेजा जबकि घायलों को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे.

इधर जानकारी मिली है कि दूसरे पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं, सबों का पुलिस हिरासत में रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गांव के कैलाश यादव की पुत्री अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी. खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात्रि नौ बजे पहुंच गयी थी. लकड़ी वालों ने लड़का देखते ही लड़के को बदल लेने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया. लड़की वालों के न कह देने के बाद बाराती पक्ष के लोगों ने कुछ ग्रामीण पक्ष के लोगों को समर्थन में लेकर लड़की के पिता पर दूसरे लड़के से शादी करने का दबाव बनाने लगे तो इधर कैलाश यादव के भतीजे शादी नहीं होने देने के पक्ष में थे. इसी क्रम में दो बारात पक्ष के समर्थकों और कैलाश यादव के भतीजों के बीच विवाद शुरू हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया. मृतक के परिजनों का कहना है कि इसी क्रम में बारात पक्ष समर्थकों ने पहले लाठी डंडे से कैलाश यादव के भतीजों की जबरदस्त गोली बारी शुरू कर दी

. जिसमें राजू यादव को दो गोली लग गयी. जबकि विवाद बढ़ता देख बाराती बन्देहरा लौट गए. मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही सोनेलाल, मुकेश यादव, सौरभ यादव, हीरालाल यादव, रणवीर यादव, कोकन यादव समेत कुल नौ लोगों ने गोली बारी कर राजू की हत्या कर दी और राजू के भाई कारेलाल यादव, मिथुन यादव की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

गहरे सदमे में हैं परिजन

मृतक राजू शादी शुदा था, महज सात आठ माह पहले उसकी शादी मानसी में हुई थी. वह बीएलएस कॉलेज का छात्र था और सेना में जाने की तैयारी कर रहा था. अपने पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था. अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

लड़का बदलकर शादी कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दोनों पक्षों में 7 लोग बुरी तरह घायल YOUTUBE

लड़का बदलकर शादी कराने को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, दोनों पक्षों में 7 लोग बुरी तरह घायल FACEBOOK

 

 

 

 

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें