MNV News

Latest Breaking News

विक्रमशिला पुल पर कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर, घंटों लगा जाम, घायल कंटेनर ड्राइवर का चल रहा इलाज

भागलपुर, बरारी थाना अंतर्गत विक्रमशिला पूल के बीचो बीच तड़के सुबह तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, ट्रक बंगाल से नेपाल की ओर जा रहा था और कंटेनर एकचारी से कटिहार की ओर, दोनों तरफ के वाहन की तेज गति होने

के चलते दोनों में टक्कर हुई और कंटेनर के ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए जिसका इलाज चल रहा है साथी ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी आंशिक चोट आई है जिसके चलते घंटो विक्रमशिला पुल पर जाम लग गया, पुलिस प्रशासन की तत्परता से किरान के द्वारा दोनों वाहन को विक्रमशिला पुल से हटाया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई कंटेनर का नंबर था बीआर 51- 6693 वही ट्रक का नंबर था nl01- 8076,

 

रजौन फुंसियां के रहने वाले ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हमलोग एकचारी से माल लेकर कटिहार जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही कंटेनर हमारे गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया वही जमुई के रहने वाले कंटेनर के खलासी नीरज ने बताया हमलोग सामने से आ रहे गाड़ी को देखे नहीं पाए फिर भी मेरे गाड़ी का डीपर लाइट जला हुआ था जिसमें हमारे ड्राइवर चंदन बुरी तरह जख्मी हो गए हैं जिसका इलाज चल रहा है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

विक्रमशिला पुल पर कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर, घंटों लगा जाम, घायल कंटेनर ड्राइवर का चल रहा इलाज YOUTUBE

विक्रमशिला पुल पर कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर, घंटों लगा जाम, घायल कंटेनर ड्राइवर का चल रहा इलाज FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें