MNV News

Latest Breaking News

नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान संजय गुप्ता के रूप में हुई है जो प्राइवेट गाड़ी चला कर जीवन बसर करते थे और इन दिनों आर्थिक तंगी के चलते परेशान थे ।

 


आपको बता दे कि मृतक के पुत्र ने भी कुछ महीने पहले आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाई थी और अब तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पुत्र के इलाज में अब तक लाखों रुपए का खर्चा चुका है जिसको लेकर भी मृतक काफी परेशान रहता था।

वहीं मृतक की पत्नी भी बीते कुछ दिनों से घर से गायब है। मृतक की मां ने बताया की आज शाम में बेटा घर आया और पोते की देखभाल करने को कहा और फिर रूम से निकल गया। वही शाम में जब वह छत पर से सूखे कपड़े लाने के लिए निकली तो देखा कि सीढ़ी के छत में फंदा लगाकर बेटा लटका हुआ है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  youtube

नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली facebook

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें