MNV News

Latest Breaking News

श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 एवं 8 में रविवार को औसत उपज को लेकर धान की फसल की हुई क्रॉप कटिंग

आपको बता दें कि घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 के किसान ललन कुमार, वार्ड 4 कमलपुर के किसान बिनोद यादव के खेत पर रविवार को किसान सलाहकार राजेश कुमार पप्पू के नेतृत्व में क्रॉप कटिंग किया गया।10/5मीटर के क्षेत्र में लगे क्रॉप का कटिंग कर उनका वजन किया गया।

किसान सलाहकार राजेश कुमार पप्पू ने बताया कि पंचायत के 5 चिन्हित किसानों के खेत पर प्रत्येक वर्ष क्रॉप कटिंग कराया जाता है इस बार 4 किसानों का किसान सलाहकार तथा एक किसानों के खेत का कर्षि समन्वय के द्वारा क्रॉप कटिंग करने का निर्देश प्राप्त हुआ है

।उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से उस खेत मे में लगाये गए फसल की उत्पादन के आंकलन कर बिभाग को भेजा जाता है।इस आधार पर सरकार कार्य योजना तैयार करती है किसान सलाहकार राजेश पप्पू ने बताया बीएओ अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में घैलाढ़ प्रखण्ड में किसानों को समय पर खाद व बीज उचित मूल्य पर दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा सरकार द्वारा मिलने बाली सभी योजनाओं का लाभ मै समय पर देता आ रहा हूँ।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार ,किसान ललन यादव,बिनोद यादव पिंटू कुमार,कपिदेव यादव,रामकुमार आदि किसान मौजूद थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 एवं 8 में रविवार को औसत उपज को लेकर धान की फसल की हुई क्रॉप कटिंग youtube 

श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 एवं 8 में रविवार को औसत उपज को लेकर धान की फसल की हुई क्रॉप कटिंग facebook

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें