MNV News

Latest Breaking News

बेवफा निकली प्रेमिका , प्रेमी सलाखों के पीछे

भागलपुर,अच्छा शीला दिया तूने मेरे प्यार का ,यार ने हीं लूट लिया घर यार का, ऐसा ही कुछ प्रेम प्रसंग का मामला भागलपुर मीरजानहाट वारसलीगंज से सामने आ रहा है, कहा जाता है प्रेम कब और किस उम्र में किस से हो जाए कहना मुश्किल है , 17 वर्षीय प्रेमिका काजल और 20 वर्षीय प्रेमी यश एक ही मोहल्ले में रहा करते थे ,देखते ही देखते दोनों की नजरें मिली और दोनों में अटूट प्यार हो गया,

वह दोनों एक दिन योजना बनाकर घर से फरार हो गए और राजकोट जाकर एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर यश ने काजल की मांग भर दी, दोनों एक साथ खुशी-खुशी रहने लगे फिर यस अपनी पत्नी काजल को लेकर अपने घर भागलपुर आ गया यहां भी दोनों तकरीबन 2 महीने साथ साथ खुशी खुशी बिताए लेकिन अचानक क्या बात हुई कि लड़की अचानक अपने मायके चली आई फिर लौट कर अपने प्रेमी यश के पास नहीं गई,

वहीं लड़की काजल की मां ने यश पर अपने बेटी के अपहरण व नाबालिग होने का 166 के तहत केस दर्ज किया जिसके चलते यश को 18 अप्रैल 2022 को पुलिस ने सलाखों के पीछे कर दिया

, यस की मां का कहना है मेरे बेटे को जेल से निकाला जाए उसका कोई गुनाह नहीं है ,दोनों ने प्रेम किया था फिर अपहरण की बात कहां से आ रही है, वही इसकी मां सोनी देवी कहती है अगर मेरा बेटा दोषी है तो मेरी बहू काजल भी तो शादी करके रह रही थी उसे क्यों नहीं सजा दी गई, इसकी मां रोज उच्च पदाधिकारियों के चक्कर काट रही है उनका कहना है अगर मेरे बेटे को जेल से नहीं निकाला गया तो मैं जान दे दूंगी।

गौरतलब हो कि यश की माँ विधवा और लाचार है वह चौका बर्तन कर अपने घर को चला रही है ,उसके पास 12 वर्ष की बेटी ही एक सहारा है, यश की मां का साफ तौर पर कहना है कि मेरी बहू बेवफा निकल गई जिससे मेरा बेटा बेइंतहा मोहब्बत करता था, अब वही लड़की कह रही है जब तक मुझे जमीन मेरे नाम से नहीं कर देते तब तक मैं उस घर नहीं जाऊंगी ,वही इसकी मां ने यह भी बताया कि मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष के साजिश के तहत मेरे बेटे को जेल भेजा गया है, यह लड़की बालिग है और दोनों एक दूसरे से प्यार करता था, पुलिस वाले लड़की वालों से मिलकर पैसे लेन देन कर ऐसा किए हैं ,बता दें कि यश को पुलिस ने 166 के तहत अपहरण केस में 18 अप्रैल को जेल भेज दिया है।

वही काजल के पिता मणिकांत साह सब्जी बेचने का काम करते हैं और उसकी मां शकुंतला देवी एक गृहणी है इसका परिवार मिर्जानहाट के वारसलीगंज मछली पट्टी में रेंट पर रहता है, इसका अपना मकान बड़हड़वा बताया जा रहा है, मामला प्रेम प्रसंग का है लड़की मां के चंगुल में कैद है तो लड़का सलाखों के पीछे।

बाईट:- सोनी देवी, प्रेमी यस की मां

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

बेवफा निकली प्रेमिका , प्रेमी सलाखों के पीछे facebook

बेवफा निकली प्रेमिका , प्रेमी सलाखों के पीछे youtube

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें