MNV News

Latest Breaking News

गोलियों के तड़तड़हट से गूंजा पीरपैंती का दियारा क्षेत्र, चाचा और भतीजे को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

भागलपुर,पीरपैंती थानाक्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत स्थित बंगाली टोला के जब्दी बहियार में बुधवार की शाम को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर मोनू सिंह पिता तेजनारायण सिंह उम् 36 वर्ष और अल्टेकर सिंह पिता स्वर्गीय गुड्डू सिंह 18 वर्ष को गोली मार दी वे दोनों अपने घर से थोड़ी दूरी पर अपने खेतों की बुआई करवा रहे थे.घटना के बाद वहां ट्रैक्टर चला रहा चालक फरार हो गया

आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल तक गए तो दोनों की मौत हो चुकी थी.गोली लगने से दोनों लोगों के सर का चिथड़ा उड़ गया था. गोलीबारी की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर फरार हो चुके थे मुखिया पवन यादव व अन्य लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी.जिसपर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद दल बल घटनास्थल पर पहुंचे इस बीच एसडीपीओ शिवानन्द सिंह भी इशीपुर, बुधुचक,

बाखरपुर, आदि थाना के अधिकारी व पुलिसकर्मी के साथ घटनास्थल पहुंचे.उन्होंने बताया कि परिवारिक रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है अनुसंधान किया जा रहा है जाँच कर घटना में संलिप्त लोगो को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गोलियों के तड़तड़हट से गूंजा पीरपैंती का दियारा क्षेत्र, चाचा और भतीजे को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या facebook

गोलियों के तड़तड़हट से गूंजा पीरपैंती का दियारा क्षेत्र, चाचा और भतीजे को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या youtube

गोलियों के तड़तड़हट से गूंजा पीरपैंती का दियारा क्षेत्र, चाचा और भतीजे को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या instagram

 

 

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें