MNV News

Latest Breaking News

कमलपुर गांव में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में फैल गई सनसनी

थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई महिला का शव बहियार के धान खेत के बीच मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. इससे पूर्व में बरदाहा गांव के समीप तिलाबे नदी में एक महिला की गला रेत कर हत्या हुई थी .जिससे क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ था ही फिर दूसरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई सूचना मिलने पर घैलाढ़ थाना अध्यक्ष जगदीश कुमार यादव, परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. मृतक की बेटी 8 वर्षीय अंशु कुमारी ने बताया कि मां और पिताजी सुबह करीब 6 बजे धान काटने बहियार वाले खेत गए थे। पिता जी 10 बजे के करीब धान का एक बोझ लेकर आए और बताया कि मां के लिए पानी लेकर खेत पहुंचा दो.

जब अंशु खेत गई तो उसे मां कहीं नहीं मिली. इसी बीच कुछ लोगों ने खेत में एक महिला की लाश पड़ी देखी और हल्ला करने लगा। यह मृत महिला अंशु की मां सरस्वती देवी उम्र लगभग 30 वर्ष थी। मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया . बताया जाता है कि सरस्वती देवी तीन बेटी की मां थी अब भी गर्भवती थी.

सरस्वती का मायका मधेपुरा सदर थाना अंतर्गत मधुवन में है. मृतिका के पिता ने सरस्वती के पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मृतक के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस घटना के संबंध में मधेपुरा के एसडीपीओ अजय नारायण यादव को जानकारी मिला उन्होंने घटना को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुसंधान करने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पति चंदन मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है वहीं एसडीपीओ अजय नारायण यादव बताया कि घरेलू मामला को लेकर हत्या हुई है

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कमलपुर गांव में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में फैल गई सनसनी youtube

कमलपुर गांव में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या क्षेत्र में फैल गई सनसनी facebook

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें