MNV News

Latest Breaking News

भारत और चीन के बीच शुरू होनी चाहिए सीधी उड़ानें, दोनों देशों के इस पर करना चाहिए काम; बीजिंग ने जाहिर की इच्छा

लगभग 23000 भारतीय छात्र जिनमें से ज्यादातर चीन में मिडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वह चीन के कोविड वीजा प्रतिबंधों के कारण घर वापस आने को मजबूर हो गए। भारतीय छात्रों ने अपने कॉलेजों में फिर से पढ़ाई में शामिल होने के लिए चीन जाने को तैयार हैं।

कोलकाता, पीटीआइ। भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें शुरू होनी चाहिए और दोनों देशों की सरकारों को इस पर मिलकर काम करना चाहिए। यह बात चीन के महावाणिज्य दूत झा लियू  ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कही।

लियू ने बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई यात्रा शुरू होनी चाहिए और दोनों सरकारों को इस दिशा में काम करना चाहिए। कई भारतीय छात्र अब चीन लौटने के इच्छुक हैं।

उड़ान में व्यवधान ने सैकड़ों भारतीय छात्रों के साथ-साथ चीन में काम करने वाले भारतीयों के परिवारों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है। हालांकि, बीजिंग ने हाल ही में लगभग तीन साल बाद वीजा प्रतिबंध हटा लिया है।
लगभग 23,000 भारतीय छात्र, जिनमें से ज्यादातर चीन में मिडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वह चीन के कोविड वीजा प्रतिबंधों के कारण घर वापस आने को मजबूर हो गए। इन भारतीय छात्रों ने अपने कॉलेजों में फिर से पढ़ाई में शामिल होने के लिए चीन जाने को तैयार हैं। लेकिन चीन के लिए सीधी उड़ानें न होने के कारण उनको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय यात्री इस समय श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार के रास्ते चीन की यात्रा कर रहे हैं, जिसके लिए हवाई किराए में भारी भरकम राशि खर्च की जा रही है। भारत और चीन सीमित उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए कई महीनों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन बातचीत बहुत कम आगे बढ़ी।

बता दें कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच उड़ान सेवाएं तब से बाधित हैं, जब से कोरोना वायरस पहली बार 2019 के अंत में चीन के वुहान में शहर में पाया गया था। वुहान के बाद कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल गया।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें