MNV News

Latest Breaking News

चौसा में संवेदनशील छठ घाटो का एसडीएम ने किया निरीक्षण

चौसा मधेपुरा से मोहम्मद अनसार आलम की रिर्पोट

चौसा प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके के विभिन्न छठ घाटो का एसडीएम ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले फुलौत के डाक बंगला स्थित घघरी नदी छठ घाट,माता धूमावती स्थान के पास छठ घाट और चौसा कृष्ण टोला छठ घाट,कलासन एवं भटगामा सहित दर्जनों छठ घाट पहुँच वस्तु स्थिति की जानकारी ली।एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने कहा सभी छठ घाटों का साफ सफाई एवं बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम की जा रही है। उन्होंने कहा गहरे पानी वाले छठ घाट पर बिना प्रशासन की अनुमति से नये घाट नहीं बनाए । उन्होंने सरकारी स्तर पर चिन्हित छठ घाटो पर मोटर वोट, गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को नियुक्त की जाने की बात कहीं उन्होंने कहा कि चौसा में 17

छठ घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात की गई है। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह, बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें