MNV News

Latest Breaking News

वंदे भारत ट्रेन से फिर टकराया जानवर, 15 मिनट तक रुकी रही

वंदे भारत ट्रेन से आज एक बार फिर मवेशी के टकराने की घटना सामने आयी है। हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास शनिवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ इस घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक वहीं रुकी रही।

मुंबई, एजेंसी। Vande Bharat Express Train Accident : वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। हादसा मुंबई सेंट्रल डिवीजन (Mumbai Central division ) के अतुल रेलवे स्‍टेशन (Atul Railway Station) के पास शनिवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ ही मवेशी के टकराने की घटना हो गई।

इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से गांधीनगर (Gandhinagar) की ओर जा रही थी। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक वहीं रुकी रही।

इससे पहले दो बार हो चुकी है हादसे का शिकार

हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी दो बार हादसे का शिकार हो चुकी है।

6 अक्‍टूबर को जानवरों के झुंड से टकरायी थी वंदे भारत

 

गौरतलब है कि बीते 6 अक्‍टूबर को भी भारत की हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्‍टेशन के नजदीक भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी।

इस हादसे में ट्रेन का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया था। इस मामले में भैंसों के मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें