MNV News

Latest Breaking News

झलक दिखला जा शो से बाहर होने के बाद शिल्पा शिंदे ने लगाई करण जौहर की क्लास, बोली- क्या आप धर्मा प्रोडेक्शन..

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे हाल ही में टीवी का फेमस डांस शो झलक दिखला जा 10 से बाहर हुई हैं। इस बीच अब शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमे वह इस शो के जज करण जौहर पर भड़कती नजर आ रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन।  Shilpa Shinde Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) जो पिछले कुछ दिनों से शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आ रही थी, जोकि अब बाहर हुई हैं। इस बीच अब शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपने फैंस को दिवाली की बधाई और शो झलक दिखला जा में जज बने फिल्ममेकर करण जौहर पर भड़कती नजर आ रही हैं।

शिल्पा शिंदे ने लगाई करण जौहर की क्लास

इस वीडियो की शुरुआत शिल्पा अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई देते हुए करती हैं। इसके तुरंत बाद शिल्पा कहते हैं ये वीडियो मेरा  झलक दिखला जा के शो के जज के लिए है.. मैंने निया का लास्ट डांस परफॉर्मेंस देखा उसपर तीनों जज ने जो नबंर दिए मैं चुप रही। करण जौहर ने कमेंट करके कहा कि आपको डांस नहीं दिखा, आपको सेलिब्रेटी कंटेस्टेंट भी चाहिए,  3 मिनट के एक्ट में आपको अलग चीज भी चाहिए, आपको क्या चाहिए। क्या आप धर्मा प्रोडेक्शन की कोई फिल्म देने वाले हो, या फिर आप ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो। इसके आगे शिल्पा कहती है कुर्सी पर बैठकर कमेंट करना बेहद आसान होता है लेकिन ये कोई नहीं जानता कि एक कंटेस्टेंट अपने एक्ट के लिए कितनी मेहनत करता है। एक्ट्रेस ने अपनी बात को दो वीडियो में पूरा किया है। आखिर में उन्होंने कहा है कि यह एंटरटेनमेंट का शो है तो उसे उसी तरीके से लिया जाए।

शिल्पा शिंदे ने इस शोज में किया काम

शिल्पा के टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने कई शोज में काम किया है, जिनमें ‘कभी आए ना जुदाई’, ‘संजीवनी’, ‘मेहर’, भाबी जी घर पर हैं’ जैसे सीरियल शामिल हैं, लेकिन आज भी फैंस उन्हें  भाभी जी घर पर हैं की ‘अंगूरी भाभी’  के लिए ही जानते हैं। शो के अलावा एक्ट्रेस ने  साउथ फिल्मों में भी काम किया है। तेलुगू फिल्मों में भी खूब लोकप्रिय रही थी।

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें