MNV News

Latest Breaking News

Bhai Dooj 2022: किस दिन लगाया जाएगा टीका, 26 या 27 अक्टूबर? क्या है शुभ मुहूर्त?

भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 26 अक्टूबर को दोपहर 02:43 बजे शुरू होगा और अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे तक चलेगा.

Bhaiya Dooj 2022 भाई दूज के दिन भाइयों को तिलक लगाने का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र सुख-समृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि इससे भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और कभी अकाल मृत्यु नहीं होती।

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। Bhai Dooj 2022 Date and Shubh Muhurt: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भैया दूज के साथ ही पांच दिवसीय दीपावली पर्व पूर्ण मानी जाती है। रक्षा बंधन की तरह भाई दूज भी भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगातर उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।

इस बार भैया दूज का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है। भैया दूज पर बहनें भाई के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। भाई को तिलक लगाने के लिए पूजा की खास थाली तैयार की जाती है।

भाई दूज 2022 मुहूर्त (Bhai Dooj Muhurat 2022)

इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू हो रही है और 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। यही कारण है कि कुछ जगहों पर भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को भी मनाया जाएगा। 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से दोपहर 3 बजकर 27 मिनट (26 अक्टूबर 2022) तक भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस अवधि के दौरान बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर भाजन करवा सकती हैं।

भाई दूज पर तिलक का विशेष महत्व

भाई दूज के दिन भाइयों को तिलक लगाने का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन सबसे पहले यमुना ने अपने भाई यमराज को तिलक लगाया था। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि इससे भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और कभी अकाल मृत्यु नहीं होती!

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें