MNV News

Latest Breaking News

बीएसएफ ने दीपावली पर बार्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों का किया आदान-प्रदान

दोनों देश त्यौहारों के अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम रखने के लिए इस परंपरा को वर्षों से सकुशल निभाते आ रहे हैं।इधर दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी भी बरत रहा है।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल सीमांत ने सोमवार को दीपावली के पावन अवसर पर बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आइसीपी पेट्रापोल, महादिपुर और अन्य सीमा चौकियों पर बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता डीआइजी अमरीश कुमार आर्य ने बताया कि विभिन्न सीमा चौकियों पर दोनों देशों के जवानों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में एक दूसरे से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बार्डर गार्डिंग फोर्स में सौहार्दपूर्ण संबंध एवं सामंजस्य है।

सभी प्रमुख त्योहारों पर मिठाइयों का करते हैं आदान- प्रदान

सभी प्रमुख त्यौहारों एवं राष्ट्रीय महत्व के खास मौकों पर दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों द्वारा सद्भावना के तौर पर शुभकामनाओं एवं मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। दोनों देश अपने त्यौहारों के अवसरों पर मिठाइयों का आदान-प्रदान कर सौहार्दता का रिश्ता कायम रखने के लिए इस परंपरा को वर्षों से सकुशल निभाते आ रहे हैं।इधर, दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और कड़ी चौकसी भी बरत रहा है

उत्तर बंगाल सीमांत के जवानों ने भी मिठाइयों का किया आदान-प्रदान

उधर, बीएसएफ के उत्तर बंगाल सीमांत के जवानों ने भी दीपावली के पावन अवसर पर सिलीगुड़ी के फुलवाड़ी, कूचबिहार में तीनबिघा व अन्य सीमा चौकियों पर बार्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों देशों के सीमा बलों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिल कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें