MNV News

Latest Breaking News

दीपोत्सव पर नया इतिहास रचेगा अयोध्या:आज 37 घाटों पर सजेंगे 17 लाख दीपक; रेत पर उकेरे जाएंगे रामायण के चरित्र

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। यहां दीपोत्सव के जरिए दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले 6ठे दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी घाट पर दीप लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में हर कोई जुटा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। पीएम करीब तीन घंटा अयोध्या में ही बिताएंगे।

अयोध्या की सौंदर्यीकरण में कोई कोर-कसर न बाकी रहे, इसके लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। सरयू नदी के तट पर रेत पर रामायण कालीन सुंदर आकृतियां भी उकेरी जा रही हैं। इसके साथ ही विश्व फलक पर अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज एक बार फिर बड़े पैमाने पर गूंजेगी।

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें