MNV News

Latest Breaking News

Madhepura …MNV NEWS भाजपा अतिपिछड़ा आरक्षण को समाप्त कराने के पीछे लगी है- जदयू

पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता भाजपा के आरक्षण विरोधी नीतियों से गांव गांव में लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को उलझा कर आरक्षण के विरोध में काम कर रही है।

00

मधेपुरा, जागरण संवाददाता। जनता दल यू की ओर से गुरुवार को शहर के कला भवन के समक्ष भाजपा के खिलाफ धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने की। वहीं धरना का संचालन जदयू नेता महेंद्र पटेल ने किया। धरना के मौके पर जदयू नेताओं ने कहा कि आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल धरना दिया जा रहा है।

आलमनगर के विधायक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2005 में सरकार बने के बाद 2006 में कैबिनेट द्वारा सबसे पहला निर्णय एवं सभी मुख्य विपक्षी दल के साथ मिलकर आरक्षण लागू किया गया था। अब भाजपा समर्थित लोगों के द्वारा न्यायालय में केस करा कर अति पिछड़ा आरक्षण को समाप्त कराने के पीछे लगी हुई है। जबकि चार बार पंचायत चुनाव आरक्षण के माध्यम से किया गया एवं नगर पंचायत एवं नगर निगम का चुनाव तीन बार आरक्षण के तहत हो चुका है।

भाजपा की नीतियों का किया विरोध

पार्टी के जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता भाजपा के आरक्षण विरोधी नीतियों से गांव गांव में लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को उलझा कर आरक्षण के विरोध में काम कर रही है। वहीं जिला मुख्य प्रवक्ता डा. नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

यह लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला संगठन प्रभारी शिव कुमार यादव, अक्षय झा, भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, विजेंद्र नारायण यादव, नरेश पासवान, आनंद रजक, बीबी प्रभाकर, सत्यजीत यादव, नीला कांत, यादव उमेश, रूपेश कुमार गुलटेन, अशोक चौधरी, अमरेंद्र चंद्रवंशी, शैलेश सिंह, प्रमोद यादव ,राणा राम कृष्ण, दीपक यादव, मनोज कुशवाहा, विनोद कांबली निषाद, इंजीनियर कौशल यादव, मनोज भटनागर, डाक्टर एमएस रहमान बाबुल आदि नेता उपस्थित थे।

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें