MNV News

Latest Breaking News

RJD के एक और विधायक का विकेट गिरा, एलटीसी घोटाले में अनिल सहनी की सदस्यता रद्द

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से राजद विधायक डॉ अनिल कुमार सहनी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। सचिवालय ने इस आशय से पत्र जारी कर चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। सहनी के राज्यसभा सांसद कार्यकाल के एलटीसी घोटाले में उन्हें तीन साल की सजा होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने राजद विधायक की सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी करते हुए कुढ़नी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। सचिवालय ने चुनाव आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। सहनी पर आरोप है कि बिना यात्रा किए फर्जी टिकट के जरिये उन्होंने एलटीसी क्लेम किया था।

अनिल सहनी 2020 के चुनाव में आरजेडी में शामिल हुए थे। इससे पहले वो जदयू के सदस्य रहे। अनिल सहनी 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। अनिल सहनी पर एलटीसी घोटाले का आरोप है। बगैर यात्रा किए सहनी ने सरकारी राशि का खर्च दिखाया था। जदयू छोड़कर आरजेडी में आये सहनी 2020 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से विधायक निर्वाचित हुए थे।

सरकार बनने के 2 महीने के भीतर राजद के 2 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब अनिल सहनी पर कार्रवाई से विपक्ष आरजेडी पर निशाना साध रहा है। विधानसभा सचिवालय से सदस्यता रद्द करने संबंधी पत्र जारी होने के बाद से RJD के खेमे में अफरातफरी मच गई है। सदस्यता रद्द होने से मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है।

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें