MNV News

Latest Breaking News

शिक्षक पर छेड़खानी करने का लगाया आरोप छात्राओं के अभिभावक व ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

भागलपुर में छात्राओं और अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा, शिक्षक पर छेड़खानी करने का लगाया आरोप
भागलपुर : सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर मध्य विघालय में शिक्षकों द्वारा छात्राओं से छेड़खानी और अभ्रद्र व्यवहार करने को लेकर अभिभावकों और छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इस मौके पर अभिभावकों ने शिक्षक अविनाश कुमार को हटाने की मांग की। वही ग्रामीण महिला रुबी देवी और 7 कक्षा की छात्रा की माता बीबी सेयरा ने बताया की स्कूल के शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा छात्राओं के साथ छेडख़ानी एवं अभ्रद्र व्यवहार किया जाता है। ऐसे शिक्षक को स्कूल से हटाया जाए। वही 6कक्षा की छात्रा विनीता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि शिक्षक अविनाश कुमार के द्वारा विज्ञान की पढाई के समय गंदी गंदी बात की जाती है। साथ ही छात्राओं के साथ छेडख़ानी करते रहते हैं। ऐसे शिक्षक को स्कूल से बाहर करना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया की स्कूल के शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा विज्ञान की पढाई के समय कक्षा 5,6 के छात्राओं को स्तनपान की पढाई कराई जा रही थी। स्तनपान को अभद्र शब्द मानकर छात्राओं एवं अभिभावकों के द्वारा हंगामा करते हुये शिक्षक अविनाश कुमार को हटाने की मांग की है। इसके लिये अधिकारीयों को सूचित किया गया है। शिक्षक अविनाश कुमार स्कूल छोड़कर फरार हो गये हैं।
हालाँकि शिक्षक अविनाश कुमार ने बताया की विज्ञान की पढाई कक्षा 6 को पढा रहे थे। चैपटर सजीव व निर्जीव पढ़ाने के दौरान शब्द को समझाने पर मामले को तुल दिया जा रहा है। उन्होंने छेडखानी की आरोप को सिरे से खारिज किया है। जबकि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने दुरभाष पर बताया की छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की मांग को देखते हुये शिक्षक को स्कूल हटा दिया गया है। अनुशंसा कर शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें