MNV News

Latest Breaking News

केरल: घर में पैसा आए, इसलिए कपल ने दे दी दो महिलाओं की बलि, खेत में दफनाया

केरल के त्रिरुवल्ला में चौंकाने वाला सामने आया है. यहां घर में धन और संपत्ति आए, इसलिए दो महिलाओं की बलि दे दी गई. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समे…समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिलाओं की गला रेतकर हत्या की. इसके बाद उन्हें दफना दिया.

मृतक महिलाओं के नाम रोसेलिन और पद्मा बताए जा रहे हैं. एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी. पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि महिलाओं की बलि दी गई है. पुलिस ने इस मामले में त्रिरुवल्ला के रहने वाले भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला और एक अन्य आरोपी शिहाब को हिरासत में लिया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं को एर्नाकुलम से तस्करी कर लाया गया था, दोनों की हत्या तिरुवल्ला में की गई. शिहाब पर कथित तौर पर महिलाओं को लालच देकर तिरुवल्ला लाने का आरोप है. वहीं, भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला  पर दोनों महिलाओं की बलि देने का आरोप है.

पुलिस कमिश्नर सी एच नागाराजू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मानव बलि देने की आशंका जताई जा रही है. हम महिलाओं के शवों को बरामद करने के लिए जांच कर रहे हैं. महिलाओं का सिर काट कर हत्या की गई है और उनके शरीर को पठानमथिट्टा के एलंथूर में दफनाया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस कमिश्नर सी एच नागाराजू ने बताया कि महिलाओं की बलि का मुख्य उद्देश्य दंपति द्वारा आर्थिक समृद्धि पाने की चाह थी. उन्होंने बताया कि कपल और एजेंट ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की हत्या बेरहमी से की गई.

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी कपल वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और उन्होंने भगवान को खुश करने और संकट से बाहर आने के लिए महिलाओं की बलि देने का फैसला किया. उन्होंने महिलाओं की हत्या कर शवों को दफना दिया.

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें