MNV News

Latest Breaking News

भ्रष्टाचार पर शिकंजाः IPS पदाधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, पूर्णिया एसपी के ठिकानों पर SVU का छापा

जानकारी के अनुसार पूर्णिया और पटना स्थित आठ ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है। पूर्णिया एसपी पर आय से 65% अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है।

 

बिहार में एक आईपीएस पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। पूर्णिया में पुलिस के अधिकारियों पर विजिलेंस ने एक साथ शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के सरकारी आवास , दफ्तर के अलावा कई पुलिसकर्मियों समेत आधा दर्जन थानाध्यक्षों के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक विजिलेंस के अधिकारी शामिल हैं

भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्णिया एसपी दयाशंकर के खिलाफ निगरानी कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था। निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद इसी के आलोक में यह छापेमारी की जा रही है । एसपी के रीडर नीरज कुमार सिंह , करीबी पुलिसकर्मी सावन कुमार , सदर थानाधक्ष संजय कुमार सिंह , श्रीनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के आवास और थाना पर एक साथ छापेमारी चल रही है।

पुलिस लाइन में भी टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है। नकदी समेत बांकी संपत्ति की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। साक्ष्यों की भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसके पूर्व सदर और बायसी थाना में पदस्थापित दो एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्णिया में पहली बार किसी एसपी के आवास पर विजिलेंस का रेड हुआ है। कई पुलिस अधिकारियों के आवास पर एक साथ छापेमारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया और पटना स्थित आठ ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है। पूर्णिया एसपी पर आय से 65% अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है। पटना में एसपी के नीजी आवास पर भी रेड जारी है। दायर केस के अनुसार एसपी के पार आय से 71 लाख अधिक की संपत्ति है। यह भी जानाकारी मिल रही है कि एसपी ने अपनी बेनामी संपत्ति रियल इस्टेट में लगाया है। जांच एजेंसी को एक बिल्डर की तलाश है जो फरार है।

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

LIVE FM सुनें