MNV News

Latest Breaking News

खरगे का वादा- कांग्रेस अध्यक्ष बना तो आधे पदों पर 50 साल से कम के लोगों को मिलेगा मौका

कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, रुपये में गिरावट, जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतें और बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है.

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार

मल्लिकार्जुन खरगेने पार्टी का प्रेसिडेंट इलेक्शन जीतने से पहले ही एक बड़ी घोषणा कर डाली है. उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर वह ये चुनाव जीतते हैं, तो पार्टी के 50 प्रतिशत पदों पर वो ऐसे लोगों को मौका देंगे, जिनकी उम्र 50 साल से कम होगी. इसके लिए वो “उदयपुर घोषणापत्र” नाम से एक प्रस्ताव लागू करेंगे. खरगे ने कहा, ‘अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो पार्टी के 50 प्रतिशत पदों की पेशकश 50 साल से कम उम्र के लोगों को करने के प्रस्ताव (उदयपुर घोषणापत्र) को लागू करूंगा.’ खरगे का यह बयान उस सुझाव के बीच आया है, जिसमें कांग्रेस का नेतृत्व किसी युवा नेता को करने की बात कही गई है.

दरअसल, कांग्रेस ने राजस्थान के उदयपुर में इस साल मई में ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया था. शिविर के समापन पर जारी घोषणा पत्र में एक प्वाइंट था कि कांग्रेस के संगठनात्मक सुधार के तहत ‘एक व्यक्ति एक पद’ की नीति अपनाई जाएगी. जबकि अन्य प्रस्ताव चुनाव के लिए टिकट बंटवारे और पदाधिकारियों के कार्यकाल से संबंधित थे. ‘उदयपुर घोषणा पत्र’ कई प्रस्तावों का संकलन है, जिसे चिंतन शिविर में ही जारी किया गया था. 50 प्रतिशत पदों की पेशकश ‘ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी’ (AICC) के प्रदेश कांग्रेस समितियों, ब्लॉक समितियों आदि में की जाएगी.

खरगे ने मीडिया से बातचीत से कहा, ‘यह कांग्रेस में पद को लेकर नहीं है. कई लोग जो छोड़कर चले गए, वे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और आयकर विभाग के भय से गए. युवाओं के लिए, जैसा कि मैंने उदयपुर घोषणापत्र में कहा है कि हमने 50 प्रतिशत सीटें 50 साल से कम आयु के लोगों को देने का वादा किया था और मैं वह करूंगा.’ खरगे उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह 80 वर्ष के होकर 75 साल की सोनिया गांधी की जगह ले रहे हैं, क्या कांग्रेस का नेतृत्व एक युवा नेता को नहीं करना चाहिए?

खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत हैदराबाद में थे. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किया और कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, रुपये में गिरावट, जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतें और बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, ‘हमें इन्हीं सभी मुद्दों के खिलाफ लड़ना होगा. मैं इसी लड़ाई को जारी रखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चुनाव जीतने के बाद किसानों, मजदूरों, SC, ST, OBC, अल्पसंख्यकों और छोटे कारोबारियों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करूंगा.

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें