MNV News

Latest Breaking News

बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पैसा व मोटरसायकिल लेकर हुआ फरार पुल पर दिया घटना को अंजाम

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख ग्यारह हजार की लूट

मुरलीगंज मुख्य शाखा से रुपया लेकर जा रहा था सीएसपी सेंटर

वृंदावन-गंगापुर मार्ग स्थित पुल पर दिया घटना को अंजाम

दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पैसा व मोटरसायकिल लेकर हुआ फरार

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वृंदावन-गंगापुर मार्ग स्थित पुल के समीप गुरुवार को अपराधियों ने सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार हथियार से लैस चार अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक राजीव कुमार रंजन को गोली मारकर 4 लाख 11 हजार रुपये व मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान मारी गई गोली सीएसपी संचालक के हथेली में लगी है। जख्मी हालात में उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात डाॅ मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर खतरे से बाहर बताया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेलो गोठ वार्ड 7 निवासी राजीव कुमार रंजन बेलो गोठ के वार्ड 8 में भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। गुरुवार को वह मुरलीगंज मुख्य शाखा से रुपया लेकर अपने सीएसपी सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में ही हथियार से लैस अपराधियों ने उन्हें लूटने का प्रयास किया। लूटपाट के दौरान ही उनपर दो गोली चला दी। जिसमें से एक गोली उनके हथेली में लग गई। फिर भी वे किसी तरह से भागे लेकिन बगीचा के समीप आकर अपराधियों ने बैग में रखे 4 लाख 11 हजार रुपया, बैंक चेक, पर्स व मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गया। सूचना पाते ही मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छानबीन तेज कर दिया है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें