MNV News

Latest Breaking News

Maharashtra: नासिक में भीषण हादसा, बस में आग लगने से 11 की मौत, कई घायल, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार (7 अक्टूबर) रात एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में 10 वयस्क और 1 बच्चा शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
नासिक पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “नासिक में कल रात एक बस में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इस बारे में आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।”
प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने घटना पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “नासिक में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग घायल हैं। मैं सुबह से ही सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। उनको सूचना दी गई है कि सभी घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जाए। मृतकों के परिजनों को शासन ने 5 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है। सभी घायलों के उपचार का पूरा खर्चा शासन करेगा।”
नासिक बस दुर्घटना पर पुलिस आयुक्त जयंत नाईकनवरे ने बताया, “आज सुबह 5:15 के करीब एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के कारण आग लग गई और उस आग में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।”
नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ हादसा: यह दर्दनाक हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ। बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी जब उसमें आग लग गयी। फिलहाल, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों को सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी: नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने न्यूस एजेंसी एएनआई को बताया, “यवतमाल से मुंबई आ रही बस के नासिक से पुणे जा रहे ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नासिक में चल रहा है। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी।” वहीं, नासिक हादसे के एक चश्मदीद गवाह ने बताया, “घटना मेरे घर के पास हुई। यहां भारी वाहन चलते हैं। घटना के बाद बस में आग लग गई और लोग झुलस गए। हमने देखा लेकिन कुछ नहीं कर सके। दमकल विभाग और पुलिस बाद में आई।”

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें