MNV News

Latest Breaking News

आशा कार्यकर्ताओं का 14वें दिन भी हड़ताल जारी।

आशा कार्यकर्ताओं का 14वें दिन भी हड़ताल जारी।

कुरसेला /कटिहार।

https://fb.watch/m3Ek6nOZSn/?mibextid=Nif5oz

नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का लगातार 14 वें दिन हड़ताल जारी, ओपीडी में ताला लगा कर किया विरोध प्रदर्शन, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई।
कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं का लगातार 14 वें दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहा ।

 

कुर्सेला पीएससी के ओपीडी में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने ताला लगा कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ओपीडी में ताला जड़ने से ओपीडी सेवा पूर्णरूपेण बाधित रहा। दर्जनों मरीजों को बिना इलाज कराएं वापस लौटना पड़ा।

आशा कार्यकर्ता माला देवी ,सजनी झा ,मीरा ठाकुर, बिंदु देवी ,गुड़िया देवी ,जुली कुमारी, पिंकी देवी ,मंजुला देवी ,सरिता देवी, रीना देवी ,रीमा राज ,मीरा यादव ,मीना देवी ,राखी मोदी ने कहा कि हमारी मुख्य मांगे बिहार सरकार से यह है कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करें, हमें 1000 रुपया पुरस्कृत राशि नहीं ,बल्कि वेतन के रूप में 10000 रुपया प्रतिमाह सरकारी सेवक के रूप में सरकार हमें दे। हम लोगों का पूर्व का बकाया अविलंब सरकार भुगतान करें आदि मांगों को जब तक बिहार सरकार पूरा नहीं करेगी ,पूरे बिहार में हम सभी आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें