MNV News

Latest Breaking News

मालवाहक पिकप वैन ने मैजिक गाड़ी में मारी जबरदस्त ठोकर दस लोग घायल।

मालवाहक पिकप वैन ने मैजिक गाड़ी में मारी जबरदस्त ठोकर दस लोग घायल।

अतुल भारती सुल्तानगंज।

एंकर:- भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के निकट ए. के. गोपालन कॉलेज के समीप पिकप वैन मालवाहक गाड़ी ने एक मैजिक में भीषण टक्कर मार दी जिससे मैजिक में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।वहीं डॉ. ने सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कर सात लोगों को भागलपुर रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पहुंचकर पिकप वैन को अपने कब्जे में कर छानबीन में जुट गई है|

 

इस दौरान रतैठा गांव के रहनेवाले घायल ने बताया कि हमलोग रतैठा, हवेली खड़गपुर के रहनेवाले हैं।लाश जलाने के लिए गाँव से दो, तीन वाहन के द्वारा सुलतानगंज के शमशान गंगा घाट जा रहे थे। तभी पिकप गाड़ी ने मैजिक गाड़ी में जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे दस लोग घायल हो गए हैं।सात लोगों को गंभीर अवस्था में मायागंज रेफरल कर दिया गया है।जिसमें रामचंद्र तांती, अमित तांती, बैजनाथ सिंह, धनंजय सिंह ,प्रभु तांती, महेंद्र तांती, विजय तांती,भैड़ो सिंह ,प्रमोद तांती, अशोक तांती सहित अन्य लोग घायल हैं।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें