MNV News

Latest Breaking News

नामांकन को लेकर अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा, मामला सरयू देवी मोहनलाल बालिका मध्य विद्यालय मिरजान का है|

नामांकन को लेकर अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा, मामला सरयू देवी मोहनलाल बालिका मध्य विद्यालय मिरजान का है|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jIOd3awMNS/

एंकर-भागलपुर के सरयू देवी मोहनलाल बालिका मध्य विद्यालय मिरजान में छठी कक्षा में नामांकन को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों ने किया हंगामा। वार्ड नंबर 40 के विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन को लेकर हम लोगों के बच्चे का यहां पर नामांकन नहीं लिया जा रहा है। जबकि इस क्षेत्र में बालिका विद्यालय एक ही है जहां अच्छी पढ़ाई होती है वहीं अभिभावक ने कहा कि मेरी दो लड़कियां पहले भी यहां पढ़ाई कर चुकी है जिसका रिजल्ट अच्छा है और मैं जब अपने तीसरे बच्ची का नामांकन के लिए आया तो विद्यालय की सहायक प्रधानाचार्य ने एडमिशन लेने से मना कर दिया और साफ शब्दों में कहा कि दूसरे वार्ड का बच्चों का मैं अभी नामांकन यहां नहीं ले सकती हूं।

वहीं विद्यालय प्रशासन का कहना हुआ कि हम लोग बच्चों का एडमिशन पोषक क्षेत्र के आधार पर लेंगे और जब सीट खाली बच जाएगा तब हम उधर के बच्चों का नामांकन ले सकते हैं, जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन एवं बच्चे एवं अभिभावक आपस में घंटों उलझते दिखे।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें