MNV News

Latest Breaking News

स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही ऑटो हुई अनियंत्रित,गई एक की जान|

स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही ऑटो हुई अनियंत्रित,गई एक की जान|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jwaWcV8mfV/

एंकर-भागलपुर।बांका के ओढ़नी डैम के पास स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें 8 बच्चे घायल हुए थे। जिनमें गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से एक बच्चे अमरदीप कुमार की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि स्कूल से बच्चों को लेकर टेंपो घर आ रहा था।

इसी क्रम में ओढ़नी डैम के पास अचानक ऑटो पलट गया। जिसमें 8 बच्चे घायल हुए थे। जिनमें से छह का इलाज बांका के अस्पताल में किया जा रहा है। वही दो गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया था। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों के द्वारा ऑटो ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कराया है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें