MNV News

Latest Breaking News

रोड किनारे खेत में लावारिस स्थिति में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव।

रोड किनारे खेत में लावारिस स्थिति में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव|

https://fb.watch/jp5kgpIQSn/

 

मधेपुरा /घैलाढ़: थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के बैलोंखड़ी गांव के समीप रोड किनारे खेत में लावारिस स्थिति में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिला I नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई I देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ बड़ी संख्या में जमा हो गई I

मिली जानकारी अनुसार बता दे की यह घटना सोमवार की रात्रि की है जो किसी समय रात्रि में नवजात शिशु को फेका गया I आसपास के ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी घैलाढ़ थाना एवं श्रीनगर पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित वार्ड सदस्य को जानकारी दिया I सूचना मिलते ही घैलाढ़ थाना अध्यक्ष विकास कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गए l जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने नवजात शिशु को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफनाया गया I

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें