MNV News

Latest Breaking News

विधायक आवास के सामने से हुई मोटरसाइकिल चोरी, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद|

विधायक आवास के सामने से हुई मोटरसाइकिल चोरी, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jo757uMFpR/

एंकर-भागलपुर सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास के सामने से कल देर शाम शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल की चोरी बेखौफ चोरों के द्वारा कर ली गई। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वहीं घटना के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को भी दी। |

जिसके बाद पुलिस विधायक आवास पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं शिक्षक का कहना है कि वह कुछ काम से विधायक से मिलने के लिए आए थे और अपनी मोटरसाइकिल को उनके आवास के बाहर खड़ा किए थे।

एक घंटे के बाद जब वह आवास से बाहर निकले तो वहां से मोटरसाइकिल गायब थी। वही सीसीटीवी में देखने में पता चला कि एक युवक जो मास्क लगाए हुआ है वह मोटरसाइकिल लेकर जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें