MNV News

Latest Breaking News

पुलिस की बर्बरता आई सामने , छापेमारी करने गई पुलिस ने एक महिला को बंदूक की बट से मार कर बुरी तरह किया घायल|

पुलिस की बर्बरता आई सामने , छापेमारी करने गई पुलिस ने एक महिला को बंदूक की बट से मार कर बुरी तरह किया घायल|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/jiD5s1bx2R/

एंकर-भागलपुर के पीरपैती थाना क्षेत्र के बाखरपुर गांव की रहने वाली बबीता देवी के साथ बर्बर तरीके से उसकी पिटाई छापामारी करने गई पुलिस के द्वारा की गई। जिसके बाद घायल महिला अपने पति और परिजनों के साथ पुलिस के द्वारा की गई पिटाई को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से इंसाफ मांगने के लिए उनके कार्यालय पहुंची।

 

लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक के नहीं होने के कारण पीड़िता अपने घर वापस लौट गई। पीड़िता का कहना है कि कल दोपहर पीरपैती, बाखरपुर, मनिहारी सहित कई थानों की पुलिस दियारा इलाके में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी।

 

वहीं महिला अपने पति को खाना देने के लिए बासा पर पहुंची हुई थी। इसी क्रम में कुछ पुलिसकर्मी आए और महिला के पति अशोक यादव से मोबाइल की मांग करने लगे। जिस पर उसने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है और पत्नी के द्वारा भी कहा गया कि मेरे पति के पास मोबाइल नहीं है। जिसके बाद पुलिसकर्मी गुस्से में आ गए और महिला के साथ गाली गलौज करने के साथ-साथ मुक्के और राइफल की बट से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें महिला का सिर फूट गया और वह बेहोश हो गई।

 

जिसके बाद परिजनों उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं यहां अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन कराने के साथ-साथ डॉक्टरों ने उसे दवा दिया है। वहीं पुलिस की बर्बरता को लेकर महिला अपने परिजन के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाने पहुंची थी। लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं होने के कारण सभी लौट गए। वहीं महिला और उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस लोगों को इंसाफ दिलाने का काम करती है। लेकिन जिस तरीके से महिला की पिटाई की गई है उसके लिए यह लोग इंसाफ की मां|

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें