MNV News

Latest Breaking News

जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल की पोल खोलती तस्वीर|

जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल की पोल खोलती तस्वीर|

3 दिनों से मरीज ओपीडी के दरवाजे पर है बैठा ,नहीं किया जा रहा उचित उपचार|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/j01S0VRAUF/

एंकर-भागलपुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही की तस्वीर देखने को मिली है। जब एक मरीज तीन दिनों से ओपीडी के बाहर रास्ते पर अपने परिजनों के साथ पड़ा हुआ है।

 

लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती तक नहीं किया। ओपीडी के बाहर पड़ा यह मरीज झारखंड के गोड्डा जिला का रहने वाला है, इसे पैर के ऊपरी हिस्से में बड़ा घाव हुआ हुआ है, और रविवार को गोड्डा अस्पताल से रेफर होकर यहां इलाज कराने पहुंचा था। लेकिन यहां डॉक्टरों ने इसे भर्ती तक नहीं किया।

 

सिर्फ दवा का नाम लिखकर दवा बाहर से खरीद कर घर में ही रहने की हिदायत देकर यहां से भगा दिया। जिसके बाद यह तीन दिनों तक ओपीडी के बाहर इसी हालत से पढ़ा रहा की डॉक्टरों को अगर रहम आ जाएगा तो शायद यह भर्ती हो जाए। लेकिन दुत्कार के बाद परिजन और मरीज हार गए और मरीज को लेकर टैंपू से घर वापस हो गए।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें