MNV News

Latest Breaking News

स्लग:-अजय विश्वास हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी मृतक के पत्नी ने ही प्रेमी साथ मिलकर साज़िश रची थी|

स्लग:-अजय विश्वास हत्या मामले में पुलिस को मिली कामयाबी मृतक के पत्नी ने ही प्रेमी साथ मिलकर साज़िश रची थी|

एंकर:-रविवार रात गोली कांड मामले में सदर थाना के नयानगर वार्ड नं०- 14 निवासी अजय कुमार विश्वास को बीती रात उनकी दुकान पर ही बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

https://fb.watch/iSRvaffOgD/

जहां SP डीअमरकेश एवं DSP कुमार इन्द्र प्रकाश ने अपने दल-बल के साथ पहुच कर घटना का जायजा लिया, जिसमें मामला 12 वर्ष से चल रही प्रेम प्रसंग का पाया गया। सुपौल पुलिस प्रशासन अपनी टीम गठित कर मुजरिमों की तलाश में जुट गई और एक काले रंग की बाईक और मृतक पत्नी रीना देवी सहित कुल तीन अपराधियों को धर दबोचा।पकरे जाने पर अभियुक्त बिनोद कुमार पासवान ने बताया कि रीणा देवी से मैं पिछले 12 वर्षों से प्रेम करता था,

 

जिसकी रूकावट बनकर उनके पति- अजय कुमार विश्वास अपनी पत्नी को बाहर नहीं निकलने देता, जिस कारण मैं एक किलर से 36 हजार नकद तथा मर्डर के बाद 1 लाख- देने की बात कहकर मरवा दिया।

सुपौल थाना मृतक की पत्नी – रीणा देवी, बिनोद कुमार पासवान उम्र – 29 वर्ष पिता – योगेन्द्र पासवान, और रतनपुरा थानांतर्गत ढाढा वार्ड नंबर – 01 के सुमित कुमार सिंह पिता – नीरज प्रसाद सिंह सहित कुल – तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

सुपौल एसपी – डी० अमरकेश ने बताया कि किलर सहित दो अन्य अपराधियों को पकड़ना शेष है, पुलिस टीम तलाश कर रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाईट:- डी अमरकेश एसपी सुपौल

संवाददाता:- चंदन भारती सुपौल बिहार।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें