MNV News

Latest Breaking News

नगर निगम द्वारा कचरा उठाने को लेकर आज से अब शहर में घूमेंगे ई-रिक्शा|

नगर निगम द्वारा कचरा उठाने को लेकर आज से अब शहर में घूमेंगे ई-रिक्शा|

संवाददाता विभूति सिंह

https://fb.watch/iSY30GgJHX/

एंकर-भागलपुर।बिहार में भागलपुर नगर निगम ने कचरा उठाओ के लिए आज से वार्ड में कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शा की शुरुआत की गई है। जिसे हरी झंडी दिखाकर मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल और नगर आयुक्त के साथ-साथ विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों ने नगर निगम से रवाना किया।

 

नगर आयुक्त ने बताया कि ई-रिक्शा से कचरा उठाने से जहां एनवायरनमेंट पर इसका खराब असर नहीं होगा। वही छोटी गलियों में भी ई रिक्शा जाकर वहां से कचरा उठाव करेगी।

 

इसमें अभी दो डस्टबिन लगाए गए हैं। जो एक गीले कचरे और एक सूखे कचरे के लिए है। आगे इसमें एक मेडिकल वेस्टेज के लिए भी और डोमेस्टिक हार्डज डस्ट के लिए भी बॉक्स लगाया जाएगा।

 

अभी 51 वार्डों में दो-दो ई-रिक्शा दी जा रही है। वही लोगों के घर पर पहुंचने पर इसमें अलार्म बजेगी। जिससे लोग समझ पाए कि कचरा लेने वाला आ गया और आराम से अपना कचरा इसमें देंगे। वही नगर निगम को और सरकार को डीजल के खर्च में भी बचत होगी।

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें