MNV News

Latest Breaking News

जदयू प्रखंड अध्यक्ष को तीन युवक ने मिलकर मारी गोली, हालत नाजुक|

जदयू प्रखंड अध्यक्ष को तीन युवक ने मिलकर मारी गोली, हालत नाजुक|

3 माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर हुआ था विवाद

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/iHgDaDSyey/

एंकर-भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र स्थित खैरपुर गांव में बकरी के बच्चे के विवाद में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच पति पप्पू यादव को गांव के ही तीन युवकों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया।

जिसे इलाज के लिए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल के भाई का कहना है कि तीन माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर गांव में विवाद हुआ था।

इसी को लेकर देर रात छोटू यादव, मनीष यादव और पंकज यादव के द्वारा घर पर पप्पू यादव को दो गोली मारी है। जबकि अपराधियों के द्वारा छह गोली फायर किया गया था। जिसमें दो गोली पप्पू यादव को लगी है।

 

वहीं घटना के बाद खरीक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही घायल के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें