MNV News

Latest Breaking News

कर्पूरी ठाकुर के जयंती को लेकर एक बैठक की गई आयोजित|

कर्पूरी ठाकुर के जयंती को लेकर एक बैठक की गई आयोजित|

 

फोटो- श्रद्धांजलि देते हुए राजद के कार्यकर्ता।

संवाददाता।
कुरसेला/कटिहार

कुर्सेला के निरीक्षण भवन में मंगलवार को आगामी 24 जनवरी को होने वाले कर्पूरी ठाकुर के जयंती को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह ने किया।

https://fb.watch/i6pguKVOYX/

बैठक की शुरुआत निरीक्षण भवन में उपस्थित राजद के कार्यकर्ताओं ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय शरद यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके समाजवादी व्यक्तित्व प्रकाश डाला गया।

तथा कर्पूरी ठाकुर की जयंती को कैसे भव्य बनाया जाए इसको लेकर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी ।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल गनी साहब तथा विशिष्ट अतिथि मनोहर यादव के साथ-साथ मिथिलेश यादव, मोहम्मद मंसूर आलम, अजय कुमार यादव ,मोहम्मद उस्मान अंसारी ,राजेंद्र प्रसाद यादव, महेश राय ,गुरुदेव यादव ,श्रीकांत मंडल ,रमाकांत राम, मंटू यादव, जितेन कुमार सिंह इत्यादि दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें