MNV News

Latest Breaking News

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वो 75 वर्ष के थे और काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी।

आपातकाल के दौरान गए जेल
शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से लेकर, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लंबे समय तक राजनीति की। शरद यादव कुल सात बार लोकसभा सांसद चुने गए और तीन बार राज्यसभा सांसद बने। देश में आपातकाल के दौरान वो जेल भी गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शख्सियतों ने शोक जताया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ”शरद यादव जी का हमारे बीच ना रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में शरद जी ने हमेशा जनता के मुद्दे और पिछड़ों के मुद्दे उठाए। समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक वो आगे लेकर चलते रहें। आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।”

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें