MNV News

Latest Breaking News

कोविड-19 भारत में:– देश में बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी हुआ इजाफा|

कोविड-19 भारत में:– देश में बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी हुआ इजाफा|

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 171 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा सक्रिय मामलों में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस बढ़कर अब 2,342 हो गए हैं।

बढ़ गए एक्टिव केस
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे के दौरान 23 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 386 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से 5 लाख 30 हजार 722 लोगों की जान भी जा चुकी है। कुल 4 करोड़ 41 लाख 47 हजार 322 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

देश में डेली पॉजिटिविटी दर अभी 0.09 फीसदी है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी दर 0.11 फीसदी हो गई है। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। रिकवरी दर अब 98.80 फीसद हो गई है।

220 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन
देश में कोरोना वैक्सीन की 220.14 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं, 95 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। साथ ही, 22.29 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लगी है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें