MNV News

Latest Breaking News

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक लूट के दौरान गोली कांड के आरोपी जिब्राइल को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक लूट के दौरान गोली कांड के आरोपी जिब्राइल को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

संवाददाता विभूति सिंह

एंकर- भागलपुर,मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के टुट्टा पुल के समीप बाइक लूट के दौरान शाहकुंड थाना क्षेत्र निवासी मो इमरान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस तकनीकी अनुसंधान व मुखबिरों की मदद से हत्यारोपित जिब्राइल को चिन्हित किया था। इस एक साल के दौरान पुलिस ने दर्जनों बार जिब्राइल को गिरफ्तार करने का प्रयास किया,

लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि हत्यारोपित जिब्राइल मुंबई में छिप कर रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन व सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी कर शनिवार को मुंबई से हत्यारोपित जिब्राइल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसी साल बीते 20 सितंबर को हत्याकांड के मुख्य आरोपित जिब्राइल के घर की कुर्की भी की गई थी।
वही आज मंगलवार को जिब्राइल को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक लूट के दौरान गोली कांड के आरोपी जिब्राइल को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार YOUTUBE

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक लूट के दौरान गोली कांड के आरोपी जिब्राइल को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें