MNV News

Latest Breaking News

टमटम ने चुनावी दौड़ में मारी बाजी वही आम का स्वाद भी लोगों को पसंद आया, भागलपुर विकास का जिम्मा अब दोनों डॉक्टरों के हाथ

टमटम ने चुनावी दौड़ में मारी बाजी वही आम का स्वाद भी लोगों को पसंद आया, भागलपुर विकास का जिम्मा अब दोनों डॉक्टरों के हाथ

कुछ नए चेहरों को लोगों ने किया पसंद तो कुछ पुराने चेहरों ने अपना जगह रखा सुनिश्चित

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 में वोटरों ने अपना पसंदीदा मेयर के रूप में डॉक्टर वसुंधरा लाल को और उप मेयर के पद पर डॉ सलाउद्दीन अहसन को चुन लिया है, पार्षद के लिए कुछ नए चेहरे रहे तो कुछ पुराने चेहरे भी अपने जगहों को बरकरार रखा, वही सभी पदों के लिए प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखी गई, कुछ पुराने चेहरे दिखे तो ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को लोगों ने पसंद किया, अब देखने वाली बात यह होगी कि नए चेहरे और कुछ पुराने पार्षद मिलकर किस तरह भागलपुर को विकास की ओर लेकर चलते हैं, जीतने वाले की खुशी का ठिकाना नहीं था और हारने वाले काफी मायूस दिखे।

भागलपुर को साफ व स्वच्छ रखूंगी- डॉक्टर वसुंधरा लाल( नवनिर्वाचित मेयर)

डॉक्टर वसुंधरा लाल ने मीडिया से मुखातिब होकर कहां मेरी पहली प्राथमिकता होगी भागलपुर का विकास, चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो शिक्षा क्षेत्र हो या फिर साफ-सफाई क्षेत्र हो मैं चाहूंगा हर क्षेत्र में हमारा भागलपुर अब बोल रहे।

एकता अखंडता को बरकरार रखूंगा- डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन( नवनिर्वाचित उप मेयर)

भागलपुर के एकता और अखंडता को बरकरार रखते हुए भाईचारे का संदेश देकर भागलपुर का विकास होगा चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो भागलपुर अब्बल रहेगा।
भागलपुर नगर निगम में जिन्होंने अपना कुर्सी मेयर पद, उप मेयर पद और पार्षद पद के लिए सुनिश्चित किया वह इस प्रकार है:-

मेयर:- डॉक्टर वसुंधरा लाल( गजाला प्रवीण को हराकर जीत दर्ज की

वही सबौर से मुख्य पार्षद पद के लिए दीपशिखा नंदपरिणा उपमुख्य पार्षद के लिए आनंद कुमार ने अपना जगह सुनिश्चित किया।

वहीं हबीबपुर से मुख्य पार्षद पद के लिए शहाबुद्दीन उर्फ मीनू और उप मुख्य पार्षद के रूप में रजी आलम को लोगों ने पसंद किया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

टमटम ने चुनावी दौड़ में मारी बाजी वही आम का स्वाद भी लोगों को पसंद आया, भागलपुर विकास का जिम्मा अब दोनों डॉक्टरों के हाथ youtube

बिहार मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत का मतगणना दिनांक 30, 12, 2022 रोज : शुक्रवार को मुरलीगंज नगर पंचायत चुनाव का नीतिजा आ गया है. facebook

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें