MNV News

Latest Breaking News

पूर्व जिला परिषद के भाई की पीट-पीटकर हत्या

पूर्व जिला परिषद के भाई की पीट-पीटकर हत्या

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर नवगछिया में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही चला जा रहा है मानो अपराधियों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं 24 घंटे भी नहीं बीते की हत्या की दूसरी घटना सामने आई है, ताजा मामला खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव का है।जहां बेखौफ अपराधियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। अपराधियों ने जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह की लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

युवक जैसे ही नव से उतरा वैसे ही उसे कुछ अपराधियों ने घेर लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जब परिजन को पता चला तो उसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले गए वही उसकी कुछ देर में मौत हो गई वही परिजनों ने बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही पुलिस शिनाख्त में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी और उसके सहयोगियों पर लगाया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक किसान सुनील सिंह घर से खेत जा रहा था।इसी दौरान पहले से घात लगाए कुख्यात अपराधी कन्हैया चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किसान को पकडकर अशोक मुखिया का सहयोगी बताते हुए निर्मम तरीके से हत्या कर दी।अपराधियों ने मृतक किसान कि पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसान को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाईट :- आयुष कुमार, मृतक का परिजन

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

पूर्व जिला परिषद के भाई की पीट-पीटकर हत्या facebook

पूर्व जिला परिषद के भाई की पीट-पीटकर हत्या youtube

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें