MNV News

Latest Breaking News

प्रोपटी डीलर अमित झा का शव पुलिस ने एक माह आठ दिन बाद एक नहर से बरामद किया

प्रोपटी डीलर अमित झा का शव पुलिस ने एक माह आठ दिन बाद एक नहर से बरामद किया

डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में प्रोपटी डीलर अमित झा का शव एक माह आठ दिन बाद बाथ थाना के अठोरिया नहर से किया बरामद

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर सुल्तानगंज के शाहाबाद गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर अमित कुमार झा बीते 21नवंबर से लापता हो गए थे| जिसके चार दिन बाद भागलपुर एसएसपी बाबूराम द्वारा 26 नवंबर को प्रेस वार्ता कर प्रोपर्टी डीलर अमित झा की हत्या कर देने की पुष्टि की गई थी।तब से मामले में गठित स्पेशल टीम द्वारा मृतक का शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा था|

साथ ही मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी बाथ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी अपराधी दिलीप मंडल की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा था।इस मामले में स्पेशल टीम द्वारा अपराधी दिलीप मंडल की गिरफ्तारी किए जाने के बाद उसके निशानदेही पर पुलिस ने बाथ थाना क्षेत्र के अठोरिया नहर से मृतक का शव बरामद किया है।

मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों द्वारा उसके शव की पहचान की गई है।शव बरामद करने के मौके पर मौजूद विधि व्यवस्था सदर डीएसपी डॉ गौरव कुमार, अकबरनगर थाना पुलिस, सुलतानगंज थाना पुलिस, शाहकुण्ड थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी दिलीप मंडल के निशानदेही पर बोरे में बंद बरामद शव से लिपटे कपड़े से परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद शव को कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

प्रोपटी डीलर अमित झा का शव पुलिस ने एक माह आठ दिन बाद एक नहर से बरामद किया FACEBOOK

प्रोपटी डीलर अमित झा का शव पुलिस ने एक माह आठ दिन बाद एक नहर से बरामद किया YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें