MNV News

Latest Breaking News

एमडीएम नही मिलने से एनपीएस जमुनियां के बच्चे परेशान।

एमडीएम नही मिलने से एनपीएस जमुनियां के बच्चे परेशान।

सिर्फ कागजों पर संचालित हो रही एमडीएम,हफ्ते भर से रसोइया गायब।

नामांकित बच्चे की 30 प्रतिशत भी नही पहुंचते स्कूल,ज्यादातर शिक्षक भी रहते हैं गायब।

 

सोनबरसा राज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना क्षेत्र नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जमुनिया में स्कूली बच्चे को कई दिनों से मिड डे मील नही मिलने से स्कूली बच्चों की उपस्थिति में काफी संख्या में कमी देखी जा रही है

महज लगभग 300 बच्चे की जगह मात्र 10 से 20 बच्चे ही पहुंचते है स्कूल जिसे भूख लगने पर शिक्षकों द्वारा सभी बच्चे को अपने अपने घर भोजन करने भेज दिया जाता है। इस तरह बच्चे सरकारी स्कूल जाने की जगह खेलना कूदना अधिक पसंद करते है

लेकिन एनपीएस जमुनियां के एचएम द्वारा लगभग 60-70 प्रतिशत बच्चे का भोजन एमडीएम पोर्टल पर दिखाया जाता है स्कूल में उपस्थित आठ दस बच्चे ने बताया की हमलोगो को लगभग आठ दिनों से भोजन नहीं मिल रहा है

जिस कारण हमलोगों को खाने के लिए घर जाना परता है वही मौके पर उपस्थित एक शिक्षक अशोक कुमार ने बताया की स्कूल में सिर्फ एक ही रसोइया उपस्थित रहती है वो भी ज्यातर बीमार ही रहती है जिस कारण एमडीएम कई दिनों से नही बन पाया है

मालूम हो की उपस्थित बच्चे ने भी बताया की हफ्तों से नही मिली भोजन। जबकि 13 दिसंबर की एमडीएम रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में एक शिक्षक व 15-20 बच्चे उपस्थित पाया गया तथा रसोइया छुट्टी पर था

जबकि एमडीएम पोर्टल पर देखा जाय तो एचएम द्वारा 202 बच्चे की उपस्थिति के साथ एमडीएम भी दर्ज किया गया है इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद तिवारी ने बताया की मामले की जांच कर कार्यवाही जरूर की जायेगी।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

एमडीएम नही मिलने से एनपीएस जमुनियां के बच्चे परेशान।  facebook

एमडीएम नही मिलने से एनपीएस जमुनियां के बच्चे परेशान।  youtube

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें