MNV News

Latest Breaking News

नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर

नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर में आज पहले चरण में पाँच निकायों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है दो नगर परिषद नवगछिया और सुल्तानगंज, तीन नगर पंचायत कहलगांव, पीरपैंती, अकबरनगर में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है ,

नवगछिया नगर परिषद में 62 मतदान केंद्रों पर 43169, सुल्तानगंज नगर परिषद में 64 मतदान केंद्रों पर 47,235 , पीरपैंती नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्रों पर 10,918, कहलगाँव नगर पंचायत में 38 मतदान केंद्रों पर 27466, अकबरनगर नगर पंचायत में 15 केंद्रों पर 9005 मतदाता हैं। पांचों निकायों में 7 पिंक बूथ व 8 आदर्श बूथ बनाये गए हैं, गौरतलब हो कि सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है,

भागलपुर जिले के अंतर्गत पहले चरण में सुल्तानगंज नवगछिया नगर परिषद के अलावे पीरपैंती अकबरनगर व कहलगांव नगर पंचायत में नगर पंचायत के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत कराया जा रहा है,

लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है महिला व पुरुष वोटिंग के लिए सुबह से ही लंबी लंबी कतार में खड़े हैं पहले चरण के नगर पंचायत के मतदान देने के लिए गांव में उत्साह का माहौल दिख रहा है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर FACEBOOK

नगर परिषद के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ प्रारंभ, मतदाताओं में खासा खुशी की लहर YOUTUBE

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें