MNV News

Latest Breaking News

भवानीपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर की गई थी हत्या, उनके परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो

भवानीपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर की गई थी हत्या, उनके परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो

3 माह के लिए बिहार का गृह मंत्री बना दिया जाए तो बिहार से अपराधियों का कर देंगे सफाया – पप्पू यादव

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर,नवगछिया के भवानीपुर में मुखिया गुड़िया देवी के देवर और पूर्व के कुख्यात अपराधी कुमुदी मंडल के भाई रितेश मंडल की कल अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद आज जाप नेता पप्पू यादव मृतक के घर पर पहुंचे और घर वालों से घटना की जानकारी ली। वहीं इस पूरे मसले पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। उन्होंने दावा किया कि अगर उन्हें तीन माह के लिए बिहार का गृह मंत्री बना दिया

जाए तो वह बिहार पुलिस के पास जितनी भी गोलियां हैं उसे खत्म कर देंगे और रात भर में ही अपराधियों का सफाया कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने मृतक के बारे में कहा कि वह कमाने खाने वाला व्यक्ति था।

जिसकी अपराधियों ने हत्या की है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया है कि दो अपराधियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने सरकार से बिहार में अपराध खत्म करने की मांग की है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

भवानीपुर में मुखिया के देवर की गोली मारकर की गई थी हत्या, उनके परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो YOUTUBE

 

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें