MNV News

Latest Breaking News

कहलगांव में 16 वर्षीय युवक को घर से बुलाकर कुएं में फेंक कर मार डाला

कहलगांव में 16 वर्षीय युवक को घर से बुलाकर कुएं में फेंक कर मार डाला

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर- भागलपुर, बिहार भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय अमित कुमार झा को मंगलवार को 12 बजे दोपहर में घर से बुलाकर एक युवक ने कुएं में फेंक कर मार डाला, परिवार वालों को इसकी सूचना तकरीबन 03 बजे दोपहर में चली, सूत्रों की माने तो जमीनी विवाद 2014 से ही दो गुटों में चल रहा था जिसका खामियाजा 16 वर्षीय अमित झा को चुकाना पड़ा।

जमीनी विवाद ने ले ली 16 वर्षीय अमित की जान

गौरतलब हो कि 2014 से मृतक अमित कुमार के परिवार और सत्यनारायण मंडल के बेटे धनंजय मंडल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था ,वही अमित कुमार के परिवार वालों को धनंजय मंडल कई बार जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी लेकिन अंततः जमीनी विवाद में अमित झा को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

 

मृतक के भाई ने कहा जमीन विवाद में मेरे भाई की धनंजय मंडल ने ले ली जान

मृतक अमित झा के भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारे बेटे का जन्मदिन था उसकी तैयारी में मैं व्यस्त था तभी 12 बजे दोपहर के समय मेरे भाई को गांव के ही कुणाल सिंह ने बुलाया और कुएं में जाकर उसे फेंक कर मार डाला वही गौतम झा ने यह भी बताया कि हम लोगों का जमीनी विवाद धनंजय मंडल से वर्षों से चल रहा था लेकिन इसकी कीमत मेरे भाई को चुकानी पड़ेगी यह हम लोगों ने सोचा भी नहीं था, हम लोगों को मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि मेरे भाई को किसी ने हुए में जबरन फेंक दिया है जब हम लोग वहां पहुंचे तो हम लोगों ने देखा मेरा भाई कुएं में गिरा पड़ा है फिर हम लोग को काफी मशक्कत करने के बाद उसे निकाल पाए तब तक वह दम तोड़ चुका था।

प्रशासन दोषियों पर करेगी सख्त कार्रवाई

मौके पर कहलगांव थाना के थानाध्यक्ष डीएसपी एवं दर्जनों पुलिस फोर्स पहुंचकर अमित झा के सबको वैसे निकाला और परिजनों को ध्यान दिलाते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही।

बाईट:- गौतम झा ,मृतक का भाई

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कहलगांव में 16 वर्षीय युवक को घर से बुलाकर कुएं में फेंक कर मार डाला FACEBOOK

कहलगांव में 16 वर्षीय युवक को घर से बुलाकर कुएं में फेंक कर मार डाला YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें