MNV News

Latest Breaking News

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एक बार फिर से आंदोलन का दौर जारी, प्रिंसिपल संजय चौधरी के बर्खास्तगी को लेकर कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एक बार फिर से आंदोलन का दौर जारी, प्रिंसिपल संजय चौधरी के बर्खास्तगी को लेकर कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन

 

एंकर- भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एक बार फिर से आंदोलन का दौर जारी हो चुका है।छात्र राजद के द्वारा टीएनबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय चौधरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी दौरान आज विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों में संजय चौधरी को बर्खास्त करने को लेकर पोस्टर साटा गया। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि डॉक्टर संजय चौधरी का प्रिंसिपल पद पर कार्यकाल 6 दिसंबर को पूरा हो चुका है।

उसके बावजूद भी उन्हें पद से नहीं हटाया गया। वही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उन्हें फिर से एक्सटेंशन देने की कवायद की जा रही है। जबकि उन पर कई आरोप जांच के दौरान सिद्ध हो चुके हैं

उसके बावजूद उन्हें एक्सटेंशन देना कहीं से भी उचित नहीं है जिसका छात्र विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एक बार फिर से आंदोलन का दौर जारी, प्रिंसिपल संजय चौधरी के बर्खास्तगी को लेकर कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन* facebook

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में एक बार फिर से आंदोलन का दौर जारी, प्रिंसिपल संजय चौधरी के बर्खास्तगी को लेकर कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन* youtube

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें