MNV News

Latest Breaking News

प्रखंड कार्यालय प्रांगण में किया गया इ वी एम कमिशनिंग कार्य ।

प्रखंड कार्यालय प्रांगण में किया गया इ वी एम कमिशनिंग कार्य ।

 

 

आगामी 18 दिसंबर को प्रथम चरण में होने वाले नगर पंचायत कुर्सेला के निर्वाचन हेतु प्रखंड कार्यालय प्रांगण में इ वी एम कमिशनिंग का कार्य किया गया।

सर्वप्रथम नगर पंचायत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के समक्ष वज्रगृह का ताला नोडल पदाधिकारी सह जिला खाध आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उड़ांव के द्वारा खोला गया। जिसमें सभी सेक्टर पदाधिकारी ,थाना के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे

।इ वी एम मशीन ब्रजगृह से लाकर नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों के समक्ष खोला गया ।

इस मौके पर सेक्टर पदाधिकारी कनीय अभियंता निरंजन कुमार, प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विपिन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ,कृषि पदाधिकारी त्रिभुवन राम , जे ई हाजीश याजदानी , पंचायत सचिव गुड्डू कुमार तथा अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

प्रखंड कार्यालय प्रांगण में किया गया इ वी एम कमिशनिंग कार्य । facebook

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें