MNV News

Latest Breaking News

बकरी चराने के क्रम में एक बच्ची की मौत।

बकरी चराने के क्रम में एक बच्ची की मौत।

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत भतखोरा पंचायत के सोनवर्षा टोला नंबर 7 निवासी मोहम्मद इलियास की पुत्री नसीमा खातून उम्र करीब 12 साल ने शनिवार को अपने बकरी को लेकर चराने गई थी। इसी क्रम में एनएच 107 मधेपुरा मुरलीगंज के बीच भतखौड़ा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा कुचल दिया गया।घटनास्थल पर ही नसीमा खातून की मौत हो गई ।

हालांकि इस घटना को लेकर एनएच 107 को लोगों के द्वारा कुछ देर के लिए जांम कर दिया गया।और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के मांग पर अड़ गए।स्थानीय पंचायत के मुखिया द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने की बात कहीं गई ।

तब लोगों ने जाम को हटाया घटनास्थल पर मौजूद मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल अपने दल बल के साथ घटना की जानकारी ली तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही स्कॉर्पियो की पहचान नहीं हो पाई है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

बकरी चराने के क्रम में एक बच्ची की मौत। youtube

बकरी चराने के क्रम में एक बच्ची की मौत। facebook

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें