MNV News

Latest Breaking News

भेलवा पंचायत के मुखिया ने 240 वृद्ध मसोमात महिलाओं के बीच कंबल का किया वितरण

भेलवा पंचायत के मुखिया ने 240 वृद्ध मसोमात महिलाओं के बीच कंबल का किया वितरण

घैलाढ़ :- भेलवा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को भेलवा पंचायत के मुखिया व एआर ट्रस्ट के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव एवं एआर ट्रस्ट के सचिव उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी के द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में वृद्ध मसोमात माताओं की चरण की पूजा अर्चना करने के बाद सबों को कंबल अपने माता पिता की स्मृति में मुखिया एवम उनकी धर्मपत्नी ने दिया। गरीब ,असहाय एवं वृद्ध मसोमात 240 महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस एआर ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक साल मुखिया ने अपने माता-पिता के स्मृति में पंचायत के विभिन्न गांवों के सैंकड़ो गरीबों वृद्ध मसोमात महिलाओं को कंबल मुहैया कराते हैं। इस संबंध में मुखिया श्री यादव ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत कई साल से लगातार पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।

उन्होंने कहा कि हम हमेशा एआर ट्रस्ट के अध्यक्ष होने के नाते प्रत्येक साल कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।मुखिया ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिभुवन प्रसाद सिंह (अधिवक्ता), भागेश्वर यादव, सीताराम यादव (पूर्व मुखिया), तारणी यादव ,पप्पू यादव, गौरव भगत, खट्टर सादा, मनीष स्वराज ,संजीव कुमार, वार्ड सदस्य पप्पू मंडल, मो जलील, रमेश प्रसाद यादव (वार्ड सचिव) ,महेंद्र यादव (वार्ड सचिव), गुलशन खातून (वार्ड सदस्य), पूनम देवी, अंजू देवी, सुलोचना देवी, चंदन शाह, मनोज राम, नंदन राम, मोहम्मद जावीर अंसारी ( सरपंच), ललिता देवी (वार्ड सदस्य), बबलू कुमार, खोखा यादव, शंभू यादव (उप मुखिया) अरुण यादव वार्ड सदस्य एवं कई गणमान्य लोग मौके पर उपस्थित थे

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

भेलवा पंचायत के मुखिया ने 240 वृद्ध मसोमात महिलाओं के बीच कंबल का किया वितरण YOUTUBE

भेलवा पंचायत के मुखिया ने 240 वृद्ध मसोमात महिलाओं के बीच कंबल का किया वितरण FACEBOOK

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें